पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एआईएसएम जेडब्ल्यूए ने लातेहार उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
पत्रकार हित में जिला प्रशासन सदैव तत्पर : उपायुक्त
विशेष संवाददाता,लातेहार। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार लातेहार जिला इकाई के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक ज्ञापन लातेहार उपायुक्त भोर सिंह यादव को सौंपा।
इस बाबत एआईएसएम जेडब्ल्यूए के लातेहार जिला अध्यक्ष रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि धनबाद गोलीकांड में घायल पत्रकार प्रवीर महतो के बेहतर इलाज,मुआवजा,पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना को झारखंड में लागू करने,सभी जिलों में डीपीआरओ के माध्यम से फर्जी पत्रकार तथा चैनलों की जांच,पत्रकार आयोग का गठन,एक्रीडेशन कमेटी के पुनर्गठन में प्रत्येक जिले से बुजुर्ग पत्रकार को शामिल करने,पत्रकार आयोग और सुरक्षा कानून के निर्माण समेत पत्रकारों के हितार्थ अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।
रौशन कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम लातेहार उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के दौरान उपायुक्त ने कहा कि मौजूदा समय में पत्रकारिता करना काफी जोखिम भरा कार्य है। ऐसे में अगर प्रशासन मदद नहीं करेगा तो पत्रकार की सुरक्षा कौन करेगा।वे बोले जिला प्रशासन हमेशा पत्रकारहित में तत्पर है और अगर सच्चाई सामने लाने पर पत्रकारों को डराया-धमकाया जाता है तो ऐसे में पत्रकारों के हितार्थ सभी को चिंतन करना चाहिए।
इधर ज्ञापन सौंपने के दरमयान पत्रकार दीपक मिश्रा,अमित पांडे,राम कुमार,वीरेंद्र प्रसाद,नीरज सिन्हा,पंकज गुप्ता, नितेश विक्रम समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।





