पत्रकारों के लिए निःशुल्क या छूट के साथ बस यात्रा के प्रावधान की मांग पर परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ का सकारात्मक रुख





कहा-अन्य राज्यों द्वारा पत्रकारों को दी जा रही सुविधाओं का अध्ययन कर इस दिशा में करेंगे पहल





झारखंड को प्रेस मैत्री राज्य बनाने की दिशा में मंत्री दीपक बिरुआ ने बढ़ाया कदम





जितेंद्र ज्योतिषी,रांची। झारखंड में पत्रकारों को निःशुल्क या छूट के साथ बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पर झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुआ ने सकारात्मक रुख दिखाया है। इस संबंध में झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मंत्री दीपक बिरुआ की वार्ता हुई। जेजेडब्लूए के मुख्य संरक्षक सह वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा, संरक्षक नवल किशोर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र ज्योतिषी, महासचिव सुनील पांडे, संयुक्त सचिव सह डिजिटल प्रभारी दीपक कुमार से परिवहन मंत्री बिरुआ ने कहा कि पत्रकारों को बस यात्रा में छूट दिये जाने के मामले में हरियाणा सरकार के आदेश की कॉपी का अध्ययन करने के बाद पत्रकारों की सुरक्षा,आवास आदि मांगों पर हमारी सरकार गंभीरता से विचार करेगी।





मंत्री दीपक बिरुआ को झारखंड जर्नलिस्ट वेल्फयर एसोसिएशन द्वारा पत्रकारों के हितार्थ अन्य सुझाव भी दिये गये।इसपर उन्होंने कहा कि समय कम है, लेकिन ज्यादा काम करना है।





गौरतलब है कि पत्रकार मैत्री राज्य कहलाने वाले राज्य हरियाणा में कुछ-एक वर्ष पहले पत्रकारों को एक वर्ष में 1500 किलोमीटर तक निःशुल्क बस यात्रा करवाने का प्रावधान किया गया था और तत्कालीन संयुक्त बिहार में चलने वाली बसों में पत्रकारों के लिये सीट को रिजर्व रखने का प्रावधान भी रहा है।इस बाबत जेजेडब्लूए ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत अंचल के पत्रकारों को भी टैग करने की बात कही।