प्रतिनिधि, गोपीकांदर। गोपीकांदर प्रखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सुरजुडीह के पंचायत भवन में रविवार को गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी दुमका की एक बैठक मखोदी सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।





बैठक में बैसी के सचिव इमानुएल सोरेन ने उपस्थित ग्रामीणों को समाज के विकास के लिए वर्तमान समय में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अनुरोध किया। उप सचिव नाइकी सोरेन ने संताल हूल के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दिया और हूल दिवस पदयात्रा (26जून से 30जून 2023) को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को सम्मिलित होने के लिए अनुरोध किया।





बैठक में मुख्य रूप से डाॅ. एएम सोरेन (एसीएमओ दुमका) सनातन मुर्मू ,चिंतामुनी कुमारी, सुशीला टुडू (वार्ड सदस्य), नयनतारा मुर्मू, प्रोमिला मरांडी, नोरेन टुडू(जोगमांझी), अनिल सोरेन(जोगमंझी), सुनिल मुर्मू, मरीनिला हांसदा, अनिकेत पौलुस हांसदा उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुलेमान मरांडी द्वारा किया गया।