प्रतिनिधि,मेदिनीनगर ( पलामू)। शनिवार को अगामी 24 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पलामू जिला कार्यालय के सभागार में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक के अध्यक्षता में कांग्रेस कमेटी के सभी विंग एवं डिपार्टमेन्ट के अध्यक्षों के साथ लक्ष्य 2024 को लेकर विचार मंथन किया गया। बैठक में सभी विंग के उपस्थित अध्यक्षों ने अपने संगठन को लेकर बात रखें।





बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि लक्ष्य 2024 को प्राप्ति के लिए सभी विंग के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत को सशक्त और मजबूत होने की जरूरत है।आगामी 3 जुलाई से सभी प्रखंडों में बैठक और कार्यक्रम तय किया गया है,जिसमें सभी विंग के पदाधिकारियों को उपस्थिति जरूरी है और जो भी विंग के पदाधिकारियों को कार्य करने में कठिनाइयां हो रहा है उन कठिनाइयों का सामना हम सभी मिलकर करेंगे और जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की नाकामी को बताया जाएगा। मोदी सरकार जिस प्रकार देश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर बताने का काम करें। आज हम सभी लोगों को संकल्प लेकर लक्ष्य 2024 का प्राप्ति के लिए कार्य करेंगे।पलामू लोकसभा एवं पलामू के सभी विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराया जाएगा।





बैठक में पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कमलापुरी, कोषाध्यक्ष अजय साहू, जिला उपाध्यक्ष विद्या सिंह चेरो, सदर 20 सूत्री उपाध्यक्ष रामानंद पाठक,रविंद्र कुमार,महिला कमेटी के जिलाध्यक्ष इंदु भगत,युवा के जिला अध्यक्ष मुन्ना खान,एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक पासवान, आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जरूरु उरांव,इंटक के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह, युवा इंटक जिला अध्यक्ष शशांक सुमन ,राजीव गांधी, पंचायती राज संगठन के जिला अध्यक्ष अमूक प्रियदर्शी,कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मत्स्य विभाग के अध्यक्ष छोटू चौधरी,जवाहर बाल मंच के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह,स्वास्थ्य विभाग के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे,चंपा देवी, सोशल मीडिया के अजय पांडे आदि लोग उपस्थित थे।