प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू।पलामू संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन की उम्मीदवार ममता भुइयां को आगामी लोकसभा चुनाव में विजयी बनाने के लिए महागठबंधन के नेताओं ने डाल्टनगंज में बैठक कर जीत सुनिश्चित करने का रणनीति तैयार किया।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी गौतम सागर राणा ने की।
कार्यक्रम में राजद प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह यादव ,रामनाथ चंद्रवंशी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ,पलामू लोकसभा सीट पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर गौतम सागर राणा ने कहा कि प्रत्येक बूथ के लिए पांच सदस्यों की कमेटी पर एक प्रभारी नियुक्त होना चाहिए जो जिले के नेताओं को निर्देशन में काम करेगा।किसी भी दल के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता ही पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
पलामू जिला के राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष मोहन विश्वकर्मा ने कार्यक्रम संचालित करते हुए महागठबंधन के सभी नेताओं को समन्वय के साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विश्वकर्मा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने दो दशक के बाद महिला उम्मीदवार को सोच समझकर उतारा है,ताकि पलामू में नया इतिहास लिखा जा सके।
इस अवसर पर सत्येंद्र प्रसाद यादव, बसंत यादव, लाल बिहारी यादव ,अशोक प्रसाद, तथा राजद के मीडिया प्रभारी संतोष कुमार यादव उपस्थित थे।इस अवसर पर रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान से छेड़छाड़ कर रही है जो लोकतंत्र के लिए खतरा है। महागठबंधन के नेताओं का प्रयास रहेगा की उनकी मंसा को बिफल किया जाए। लोकतांत्रिक मूल्यों का संविधान प्राण होता है जिसकी रक्षा सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में पधारने के लिए गढ़वा जिला अध्यक्ष सूरज सिह यादव ने प्रदेश स्तर के नेताओं को तथा कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया।





