पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।प्रखंड सभागार पीरटांड़ में शनिवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड की सेविकाओं के साथ पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में जानकारी दी गई कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 8 दिसंबर को बूथ पर 5 वर्ष के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। और 9 व 10 दिसंबर को सेविकाओं द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो दवा पिलाई जाएगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में अंचल अधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पीरटांड़, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पीरटांड़,स्वास्थ्य विभाग की बीपीएम,महिला पर्यवेक्षिका, विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।





