पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। जमुआ थाना क्षेत्र में शनिवार को युवती के साथ हुए छेड़खानी मामले में आरोपियों ने युवती और उसके परिजनों पर प्रहार कर जख्मी कर दिया। तीनों का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पीड़िता ने जमुआ थाना में आवेदन देकर रिंकू हाजरा, पप्पू हाजरा, बलदेव हाजरा, राजेश कुमार गुलशन और नारायण हाजरा पर आरोप लगाया।





पीड़िता ने थाना को दिए आवेदन में पांचों पर आरोप लगाते हुए कहा कि करीब आठ बजे वो अपने नए घर से पुराना घर भोजन करने जा रही थी। इसी दौरान रिंकू हाजरा और पप्पू हाजरा ने पीड़िता के साथ गलत हरकत करने लगा और दुपट्टा खींचकर मुंह दबाया। इस दौरान जब पीड़िता चिल्लाई तो और तीन आरोपी आए और पीड़िता के साथ मारपीट करने लगे। इधर बेटी की आवाज सुनकर पिता और मां आई तो पांचों आरोपियों ने उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट किया और जख्मी कर दिया। आवेदन मिलने के बाद जमुआ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जबकि सारे आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।