प्रतिनिधि,गिरिडीह। पारसनाथ रेलवे स्टेशन के आईडबलू कार्यालय के बगल में जिले के चैनपुर पंचायत के तुइयो निवासी सुखदेव सिंह उर्फ खैंटा 36 वर्ष का शव संदेहास्पद स्थिति में 18 मई की रात पाया गया,जिसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।वहीं परिजन आनन-फानन में शव को अपने घर ले गए।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की अद्यतन स्थिति की जानकारी लिया।मृतक के नाक और मुंह में गंभीर चोट के निशान देख कर ग्रामीण चर्चा कर रहे थे कि शायद किसी के द्वारा हत्या कर शव फेंक दिया गया हो।
जानकारी मिलते ही डुमरी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो,आजसू की डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, पूर्व मुखिया रामप्रसाद महतो, मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो, डुमरी प्रखंड सांसद प्रतिनिधि दुलारचंद महतो आदि ने मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली,जिसके बाद डुमरी अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि ने एसडीपीओ डुमरी को फोन के माध्यम से इसकी सूचना दिया।पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी। साथ ही आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम हेतु शुक्रवार को गिरिडीह लाया गया।साथ ही पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी।





