पालोजोरी कस्तूरबा स्कूल का धूमधाम से मना स्थापना दिवस





पालोजोरी कस्तूरबा स्कूल में होगी पानी की समुचित व्यवस्था:विधायक





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पालोजोरी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के परिसर में सोमवार को विद्यालय का 20वां स्थापना दिवस सह वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि के रूप में सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि पालोजोरी कस्तूरबा स्कूल में उत्पन्न पानी की समस्या का जल्द ही निदान होगा।इसको लेकर आवश्यक पहल की जाएगी।





विधायक उदय शंकर सिंह ने कहा कि स्थापना दिवस पर बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम काफी सराहनीय है।यहां के गुरुओं ने इसमें बड़ी मेहनत की है जो काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि पालोजोरी और सारठ प्रखंड में कस्तूरबा स्कूल की शुरुआत भी मेरे द्वारा किया गया था। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रपालोजोरी और सारठ भी मेरे कार्यकाल में बना था। कला के क्षेत्र में जो जितना मेहनत करेगा वह उतना बेहतर कर पायेगा।





वहीं इससे पूर्व उपप्रमुख पायल साधु ने कस्तूरबा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि अगर गांधी जी देश के हर नागरिक के लिए बापू हैं तो कस्तूरबा सबके लिए बा हैं।विद्यालय के वार्डेन रजनी कुमारी ने शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रकाश डाला।





केजीबीवी के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने गीत और नृत्य से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया,जिसमें अबु संथाल झारखंड सुहाना,नाटक झांसी की रानी,राम आएंगे,यादों की बारात सहित अन्य शामिल है। दहेज प्रथा,बेटों से बेटियां कम नहीं,हम हैं झांसी की रानी,लड़कियों का हो रहा उत्पीड़न और अत्याचार पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करने समेत कई तरह की कार्यक्रम को प्रस्तुत किया गया।





बच्चों में अंजली,आंति,राधा,रीता,नीलम,प्रिया,ऋतु,प्रियंका, निशा,सुनीता,पूजा,चांदनी,महावती,बंदना,मोनिका,लक्ष्मी, रितिका सहित अन्य बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विधायक उदय शंकर सिंह द्वारा बच्चों के बेहतर प्रदर्शन पर प्रमाण पत्र,कप देकर सम्मानित भी किया गया।





इस मौके पर मुखिया अंशुक साधु,बीपीओ नारायण,अब्दुल रहमान,वार्डन रजनी कुमारी,कार्तिक केशरी,हरेश झा, मणिकांत झा,निरंजन यादव,बिपुल,सीमा,प्रिन्सिला मरांडी, सलमा खातून,दीपा कुमारी,बीरू कापरी,विवेक यादव,राकेश मंडल,राजू,गौतम भंडारी,घनश्याम साह,अमन त्रिवेणी,सुंदर, मनोज,राजेश,उपेंद्र मंडल,उपेंद्र पांडेय,विजय कोल,सुशील साधु और पप्पू यादव मौजूद रहे।