प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरदाहा मे पासवान कल्याण समिति के तत्वावधान में पासवान के पूर्वज वीर बाबा चौहरमल की 713वीं जयंती मना‌ई गयी।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष बैजू गहलोत ने किया।कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पासवान ने किया।मौके पर उपस्थित ने सर्वप्रथम वीर बाबा चौहरहल की चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कियाI





मौके पर उपस्थित समाज के सरक्षक सुखदेव पासवान ने बताया कि वीर बाबा चौहरमल हमारे समाज के पूर्वज है। समाज उत्थान के लिए कई सकारात्मक कदम उठाए है।आज उनके बताए हुए मार्गदर्शन पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है।समाज में शिक्षा का दीप जलाना है,शिक्षा वही शेरनी का दूध है जो पियेगा वह बोलेगा।





रेवाली पासवान ने बताया कि समाज को एकत्रित होकर एक दूसरे को दुख सुख में सहयोग करने की जरूरत है।वहीं समाज में जो नशाखोरी जैसे कुरीति फैली है उसे सबको मिलजुल कर रोक लगाने की आवश्यकता है।





मौके पर अशोक पासवान,कपूर पासवान, डॉक्टर इंद्रदेव पासवान,महेंद्र पासवान, संतोष पासवान बिंदेश्वर पासवान नन्हू पासवान,सुरेंद्र पासवान,लाला पासवान,संजय पासवान, सुरेन्द्र पासवान, बालेश्वर पासवान, उमेश पासवान,समाज के युवा साथी उपस्थित थे।