बहरागोड़ा।बड़शोल थाना के गश्ती जीप बुधवार को तेल टैंकर से टकराकर एक पिकअप वैन को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे पिकअप वैन पलट गया एवं पुलिस की गश्ती जीप भी दुर्घटना ग्रस्त हो गई।जीप में सवार राजेंद्र उरांव पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में जवान को थाना प्रभारी रामदयाल उरांव एवं चालक चंडी इलाज के लिए बहरागोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जवान को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल रेफर कर दिया।जवान के सिर चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।





घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खंडामौदा के समीप एक पिकअप वैन नंबर जेएच05 डीएफ 8432 को पीछे से एक तेल टैंकर संख्या एनएल01एई3545 ने टक्कर मारा। इसके बाद पिकअप वैन ने पुलिस की गश्ती जीप को धक्का मार दिया और पलट गया। गस्ती जीप पर सवार जवान राजेंद्र उरांव बुरी तरह से जख्मी हो गया।