प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार रामनवमी पूजा समिति ने रामनवमी पूजा और रामनवमी जुलूस की सफलता पर पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि पिपरवार क्षेत्र के सीसीएल अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन प्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद की महिला मोर्चा, राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि समेत परोक्ष और अपरोक्ष रूप से जिन लोगों ने रामनवमी पूजा और जुलूस को सफल बनाने में सहयोग करने वालों के प्रति रामनवमी पूजा आयोजन समिति आभार व्यक्त करती है और आने वाले दिनों में भी रामनवमी पूजा में सहयोग की अपेक्षा करती है।
आभार व्यक्त करने वालों में धीरेंद्र कुमार शर्मा, प्रकाश राणा, प्रमोद प्रजापति, राजकुमार सिंह, अखिलेश सिंह, नागेश्वर राम समेत आयोजन समिति के सभी सदस्यों के नाम शामिल हैं।





