प्रतिनिधि,पिपरवार (चतरा)। पिपरवार क्षेत्र संवेदक संघ की बैठक बचरा दक्षिणी पंचायत सचिवालय में आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता संजय पासवान और संचालन धीरेंद्र कुमार शर्मा ने किया। संवेदक संघ की बैठक में सभी ठेकेदारों के द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किए गए,जिसमें सर्वसम्मति से ठेकेदारी कार्य में कंपटीशन नहीं करने, ठेकेदार के द्वारा एक दूसरे का सहयोग करने और अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ठेकेदार का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक के दौरान पिपरवार क्षेत्र के सीसीएल अधिकारी के साथ पिछले दिनों की गई दुर्व्यवहार की घटना की कड़ी निंदा की गई। पिपरवार संवेदक संघ की बैठक में कमल सिंह, सुधीर कुमार मिश्रा, किशोर प्रसाद, राजेंद्र गुप्ता, मालिक सिंह, श्याम सुंदर सिंह, अर्जुन महतो, भोला मियां, राजेश महतो, नागो महतो, लिली यादव, बलराम सोनी, रवीन्द्र कुमार सिंह, रौशन गोस्वामी समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।





