प्रतिनिधि,मधुपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवघर जिला के पथरोल थाना अंतर्गत सिरसा मैदान में 13 तारीख को होने वाले कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है।शुक्रवार को उपायुक्त विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने संयुक्त रूप से मधुपुर अनुमंडल के सिरसा मैदान का निरीक्षण किया।मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित हुए।





उपायुक्त विशाल सागर और पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने पूरे मैदान का जायजा लिया।जायजा लेने के बाद कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी हेलीपैड का निर्माण,मंच का निर्माण,वीवीआइपी एंट्री, अतिथियों के आगमन पर पहुंच पथ की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, आवश्यक साफ-सफाई और साज सज्जा, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल और अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, चिकित्सकीय व्यवस्था, ट्रैफिक व पार्किंग की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य जरूरी व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।





उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय होकर कार्यक्रम की तैयारी निर्धारित समय पर करने को कहा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मधुपुर में आगमन पर प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा करते हुए सभी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।





मौके पर मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार,एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, अंचल अधिकारी यामुन रविदास, बीडियो अजय कुमार दास, अंचल पुलिस निरीक्षक अवधेश कुमार समेत विभिन्न थाना प्रभारी मौजूद थे।