खूंटी।झारखंड में उग्रवादियों के खिलाफ कार्रवाई में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है।सुरक्षा बलों ने पीएलएफआई का छोटानागपुर रीजनल कमेटी सचिव लाका पाहन को आज बुधवार सुबह 5:30 से 6:00 के बीच मुरहू पुलिस के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मार गिराया। यह घटना खूंटी के मुरहू प्रखंड अंतर्गत इंदी पीढ़ी पंचायत के कोटा गांव में हुई।





कोटा गांव में छऊ नृत्य के कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। लाका पाहन इसे देखने आया हुआ था। जिले के एसपी अमन कुमार के अनुसार लाका पाहन पर पांच लाख का इनाम प्रक्रियाधीन था।बैरहाल इनाम घोषित नहीं हुआ था।





प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस पर लाका पाहन ने पहले गोली चलाई थी। मुठभेड़ के बाद छऊ नृत्य कार्यक्रम के दौरान लगे मेले में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। दुकानदार भी अपना सामान समेट कर भाग निकले। यह कार्यक्रम सुबह तक चल रहा था।





घटनास्थल पर एसपी अमन कुमार, एएसपी रमेश कुमार, सीआरपीएफ 24 बटालियन के 2 आईसी पीआर मिश्रा, एसडीपीओ अमित कुमार कैंप कर रहे हैं। आगे की कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट के आने का इंतजार किया जा रहा है।