प्रतिनिधि,लोहरदगा। लोहरदगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर पाल को रविवार को सिविल कोर्ट परिसर में भावभीनी विदाई दी गई।वे 2 वर्ष 4 माह 10 दिनों तक लोहरदगा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डालसा के अध्यक्ष रहते हुए सेवा निवृत हो गए।उन्होंने कुल 28 वर्ष 3 माह 15 दिनों तक न्यायिक सेवा दी।बेतिया,पश्चिम चंपारण में 16 दिसंबर 1995 को सेवा में योगदान देने की पश्चात 31 मार्च 2024 को उन्होंने अपना चार्ज प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश तिवारी को पीडीजे का प्रभार सौंपा।इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।पीडीजे कार्यालय कक्ष में अपराह्न में चार्ज दिया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश,कुटुंब न्यायालय सुभाष, प्रथम जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अखिलेश तिवारी, तृतीय जिला न्यायाधीश अरविंद कुमार, वरीय सिविल जज अर्चना कुमारी, सीजीएम डॉक्टर चंदन, डालसा सचिव राजेश कुमार, प्रधान मजिस्ट्रेट जूविनाइल जस्टिस बोर्ड पूजा कुमारी लाल, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी सह निबंधक सिविल कोर्ट राज कल्याण एवं न्यायिक दंडाधिकारी सुचिता निधि तिगगा उपस्थित रहीं।झारखंड उच्च न्यायालय ने लोहरदगा के अगले पीडीजे सह डालसा अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार पांडेय का चयन किया है।वे अगले सप्ताह तक लोहरदगा पीडीजे के रूप में अपना योगदान देंगे ।





