पुरुलिया।पुरुलिया जिला प्रशासन सर्द में सड़क के लोगों के साथ खड़ा हुआ।पुरुलिया जिला प्रशासन ने गुरुवार की देर रात पुरुलिया शहर के विभिन्न इलाकों में बेघर,बेसहारा और असहाय वृद्धों को कंबल और चादर बांटे।





पुरुलिया रेलवे स्टेशन,टाउन थाना,चौकबाजार,हट्टाला,डॉक्टर डांगा,जैन पेट्रोल पंप,फायर स्टेशन आदि में फुटपाथ या किसी दुकान की सीढ़ियों पर शरण लेने वाले लोगों को सर्दियों के कपड़े प्रदान किए गए।





इस महत्वपूर्ण पहल में पुरुलिया के जिलाधिकारी रजत नंदा, पुलिस अधीक्षक अभिजीत बनर्जी,समस्त अपर जिलाधिकारी गण,सदर अनुविभागीय दंडाधिकारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सदर,ओसी पर्यटन, ओसी आपदा प्रबंधन, जिला सूचना एवं संस्कृति अधिकारी,पुरुलिया नगर पालिका,आईसी टाउन थाने के प्रधानाचार्य नियति महत,हलधर महत,मेघदूत महत,सह संरक्षक जॉय बनर्जी व अन्य उपस्थित थे।





जिला प्रशासन सूत्रों के मुताबिक सर्दी की रात में सड़क पर सोने वाले हर शख्स को सर्दी के कपड़े दिए गए हैं।नगर पालिका अध्यक्ष नबेंदु महाली ने कहा कि सड़कों पर सोने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए नगर पालिका ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कंबल और चादर का वितरण किया है।