प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। थाना क्षेत्र के बांय गांव समीप खोटाही पुल के नीचे एक अनियंत्रित कार नम्बर बीआर 01 एफपी 9969 पलट गया,जिससे कार में सवार व चालक बाल बाल बच गये।घटना बीते शनिवार की करीब 11 बजे रात की बताई जाती है।बताया गया कि चतरा पुलिस लाइन के विनोद सिंह व चौबे जी हजारीबाग में चल रहे प्रशिक्षण से वापस चतरा पुलिस लाइन आ रहे थे।इसी बीच खोटाही पुल के समीप अचानक कार अनियंत्रित हो पुल के नीचे जा गिरा,जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया।इस कार दुर्घटना में किसी तरह का कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।उक्त घटना स्थल पर गिद्धौऱ पुलिस ने रविवार की सुबह से ही चौकीदार मुस्तैद किया है।