प्रतिनिधि,जमशेदपुर। तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त जांबाज सैनिकों की संस्था अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई ने भुईयाडीह स्थित प्रीतम पार्क सामुदायिक भवन में संध्या 6:00 बजे पुलवामा के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम आयोजित किया। 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने कायराना हमला करते हुए सीआरपीएफ के कानवाई पर आईडी ब्लास्ट किया था। जिसमें सीआरपीएफ 40 वीर जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। पूरे देश में बदले की भावना धधक रही थी। जिसका भारतीय सेनाओं ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया और यह साबित किया कि देश के ऊपर बुरी नजर रखने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा। बल्कि ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।





कार्यक्रम में सम्मानित सदस्यों ने बारी-बारी से अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।भारत माता की जय,पुलवामा के वीर शहीद अमर रहे,भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष किशोर सिंह उपाध्यक्ष डॉक्टर कमल शुक्ला राजू रंजन रवि कुमार अनिल झा अजय कुमार यादव मनोज ठाकुर राजकुमार सिंह अभय सिंह अशोक श्रीवास्तव सतनाम सिंह रामजी सिंह के साथ साथ युवा बच्चों में विहान देव, सन्नू,साई, शामिल थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने दी।