जमशेदपुर।बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 6 निवासी रौशन कुमार झा संपति विवाद को लेकर अपने ही सहोदर भाई की हत्या करने दयाल सिटी की तरफ हथियार लेकर जा रहे थे।मगर घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिल गई थी।जिसके बाद पुलिस ने रौशन को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।उक्त जानकारी रविवार परसुडीह थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा ने पत्रकारों को दी।





उन्होंने बताया कि रौशन के खिलाफ आरआईटी थाने में फायरिंग करने का मामला दर्ज है। जिसमें वह जेल भी जा चुका है। साथ ही बागबेड़ा थाने में उसके खिलाफ रंगदारी का मामला भी दर्ज है। मगर इस बार उसने अपने सगे भाई की हत्या करने की योजना बनाई थी।





बताया जा रहा है कि बागबेड़ा बजरंग टेकरी में संपति को लेकर रौशन का उसके भाई के साथ विवाद चल रहा है। वहीं पूरी संपति हड़पने की नीयत से उसने भाई की हत्या करने की योजना बनाई थी। जिसके लिए वह सहरसा से हथियार लेकर आया था। मगर पुलिस की तत्परता के कारण वह अपने मकसद में कामयाब न हो सका। जबकि समय रहते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एक बड़ी घटना होने से टाल दिया। उसके पास से पुलिस ने देसी पिस्टल, दो मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। फिलहाल उसे रविवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।





एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा, एसआई अरूण कुमार महतो, रविंद्र कुमार सिंह, एएसआई सतीश कुमार पांडेय, देवशरण महतो, हवलदार राजकुमार सिंह, आरक्षी 628 धर्मेंद्र कुमार की टीम बनाई गई थी।