प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल। बड़कागांव थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने बताया कि बड़कागांव थाना कांड संख्या 73 /22 दिनांक 17 मार्च 2022 आईपीसी की धारा 147, 341, 323, 307, 379, 506, 504, 364 एवं 298 भा द वि के अंतर्गत फरार प्राथमिकी अभियुक्त मुकेश कुमार ठाकुर पिता मथुरा ठाकुर बड़कागांव निवासी को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।अभियुक्त कई माह से फरार चल रहा था।
मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया निरंतर आगे भी जारी रहेगी।गिरफ्तारी दल में मुख्य रूप से रितेश कुमार राव एवं बड़कागांव पुलिस सशस्त्र बल शामिल थे।





