पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को प्रत्यासी बनाने की मांग की





चतरा संसदीय क्षेत्र का सर्वागीण विकास केएन त्रिपाठी कर सकते है:सुरेंद्र पासवान





प्रतिनिधि,मनिका। मनिका प्रखंड मुख्यालय समीप प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में चतरा संसदीय क्षेत्र से प्रत्यासियों के बावत चर्चा किया गया।





बैठक के दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा की चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता को हमेशा से बाहरी प्रत्यासियों ने ठगने का काम किया है। इस क्षेत्र का भला तभी हो सकता है जब चतरा संसदीय क्षेत्र की माटी का कोई बेटा चतरा की आवाज बनेगा।चतरा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी प्रत्यासी के तौर पर पूरी तरह से फिट बैठते है। इस दौरान बैठक मे उपस्थित कार्यकर्ताओ ने आलाकमान से एक स्वर मे चतरा संसदीय क्षेत्र से स्थानीय प्रत्यासी देने की मांग किया गया।उक्त स्थानीय प्रत्यासी में प्रखंड के कांग्रेसियों ने राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को चतरा संसदीय क्षेत्र से प्राथमिकता देने की मांग आलाकमान से किया है।





बैठक में कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने कहा की पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी रांकी कला पंचायत के ही पुराने बसिंदा है। वहीं पूर्व मंत्री ने अपने मंत्रितत्व काल में राज्य व क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। इनके द्वारा सरयू एक्सन प्लान के तहत ग्रामीण क्षेत्रो के विकास में भी अपना सराहनीय योगदान दिया है। चतरा संसदीय क्षेत्र की जनता के हित में प्रखंड के कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी को कांग्रेस पार्टी से प्रत्यासी बनाने की मांग कांग्रेस के आलाकमान से किया है।





चतरा संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री को कांग्रेस पार्टी से प्रत्यासी बनाने की मांग करने वालो में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, सुरेंद्र भारती, इदरीश अंसारी, गुड्डू सिंह, सागीर अंसारी, गंगेश्वर यादव समेत कई लोग शामिल है।