प्रतिनिधि,पोटका। हाता संपर्क कार्यालय में रविवार को सांसद का जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सांसद विद्दुतवरण महतो स्वयं उपस्थित होकर दूरदराज से आए सैंकड़ों ग्रामीणों का समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इनमें कुछ समस्याओं का आनस्पाट निदान कराया तो शेष समस्या को सूचीबद्ध कर आवश्यक कारवाई हेतु संबंधित विभाग को निर्देश दिया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जन समस्याओं के निदान हेतु मैं 24 घंटे उपलब्ध हूं। क्षेत्र के देवतुल्य जनता किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि पूरे लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेज गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र प्रगति के पथ पर अग्रसर है।जनता दरबार में मुख्य रुप से आसनबनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर, नर्स व बेड उपलब्ध कराने, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय सानग्राम में रसोईघर व बाउंड्री वाल निर्माण कराने, भेलाईडीह से स्थानांतरित प्राथमिक विद्यालय को पुनः गांव में खुलवाने, कोवाली से सिदिरसाई हाल्ट होते हुए तिरिंग घाटी तक सड़क बनवाने, धिरौल गांव के बांका बांध में गार्डवाल निर्माण कराने,दिगी गांव में स्नान घाट निर्माण सहित अन्य समस्याओं के निदान की मांग ग्रामीणों ने सांसद से किया।
इस अवसर पर पार्षद सूरज मंडल, पार्षद सबिता सरदार, मुखिया देवी कुमारी भूमिज,शरत सिंहदेव, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्र नाथ सरदार, होपना माहली,चंचल चक्रवर्ती, सुसेन सरदार, खेलाराम बेसरा,पंसस रामेश्वर पात्र, सनत सी,देवदुलाल मंडल, भोला शंकर गोप,जीवन कृष्ण दास,आशुतोष दास,ललन यादव, सोमनाथ पाल,पप्पू नंदी, संजीव कुमार, यशवंत महतो सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
कई लोगों ने थामा भाजपा का दामन
जनता दरबार में अनेक नए लोगों ने भाजपा का दामन थामा। इनमें शंकुतला सरदार, रंगवती महाकुड़, सरस्वती गौड़,रुपाली गौड़,चंदन मदीना, हीरालाल दास,दयालहरि टिपरा सहित अन्य शामिल हैं।





