वरीय संवाददाता,रांची। प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर तैयारी आरंभ हो गई है।इसी संदर्भ में शनिवार को जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय रांची विश्वविद्यालय परिसर में सरना नवयुवक संघ, केंद्रीय समिति की बैठक संघ के अध्यक्ष डॉ हरि उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरना नवयुवक संघ केंद्रीय समिति के तत्वावधान में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अप्रैल को दीक्षांत मंडप रांची विश्वविद्यालय परिसर में संघ द्वारा सरहुल पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में संघ द्वारा प्रकाशित सरना फूल पत्रिका का भी लोकार्पण किया जाएगा। पत्रिका में प्रकाशित करने के लिए रचनाकारों से अपनी रचनाएं 25 मार्च 2024 तक भेजने या 7667344420 ,9334907447 मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। रचनाएं ऐसी हों, जिनमें विशेष रूप से आदिवासी जीवन शैली, इतिहास, धर्म, कला, साहित्य, शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक एवं समसामयिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया हो।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समारोह में पांच लोगों को संघ द्वारा सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। अगली बैठक 17 मार्च को 13 आरआईटी भवन कचहरी परिसर रांची में रखी गयी है।बैठक में डॉ.हरि उरांव,बीरेंद्र उरांव,जोहे भगत, डॉ बंदे खलखो,पंकज कुजूर,सुखराम उरांव,जगदीश उरांव, गणेश उरांव,फूलदेव उरांव ,लक्ष्मण उरांव, प्रियंका कुमारी, कृष्णा उरांव उपस्थित थे।





