प्रतिनिधि,चतरा। जिला मुख्यालय स्थित इटखोरी प्रखंड उप प्रमुख संजय गुप्ता के आवास पर प्रखंड के उप प्रमुखों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टंडवा उप प्रमुख जितेंद्र सिंह ने किया। बैठक में जिले के सभी उप प्रमुख शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने सर्वसहमति से अपने विभिन्न मांगों को लेकर संघ का गठन करने पर सहमति बनाया।





चुनाव को लेकर आगामी 6 अप्रैल को उप प्रमुख संघ का चुनाव किया जाएगा । संघ का गठन कर अपनी मांगों से संबंधित प्रस्ताव डीसी को देगें। बैठक में टंडवा उप प्रमुख जितेंद्र सिंह , इटखोरी उप प्रमुख संजय गुप्ता , प्रतापपुर उप प्रमुख कविता देवी , सिमरिया उप प्रमुख दामोदर गोप, हंटरगंज उप प्रमुख राहुल गुप्ता,गिद्धौर उप प्रमुख प्रीतम यादव, कान्हाचट्टी उप प्रमुख सुमन सिंह एवं मयूरहंड उप प्रमुख पूनम देवी शामिल हुई।