प्रतिनिधि,मनिका,लातेहार। प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को पंचायती राज पदाधिकारी आत्मा सिंह की अध्यक्षता मे प्रखंड के बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान उपस्थित बीएलओ को मतदान के दिन किसी भी मतदाताओ को बुथ स्तर पर कोई भी परेशानियों का सामना न करना पड़े इस पर फोकस करने की बात कही गई।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की मतदान के दिन दिव्यांग सहित सीनियर सिटीजन मतदाताओं को बूथ पर कोई भी परेशानियों का सामना करना न पड़े इसके लिए संबंधित बूथ के बीएलओ के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी आत्मा सिंह ने बताया की तीस तीस की संख्या में बैच बनाकर प्रखंड के सभी बीएलओ व वैलेंटियरो को मतदान के दिन बूथ स्तर पर मतदाताओं को वोट करने मे किसी प्रकार से कोई असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मिले दिशा-निर्देश की महत्वपूर्ण जानकारियां प्रशिक्षण के द्वारा दी जी रही है ।आगे प्रशिक्षण के दौरान बताया गया की दिव्यांग मतदाताओं को प्रत्येक बूथ पर वोट दिलाने हेतु चार-चार वेलेंटियर तैनात किया जा रहा है।उनका कार्य मतदाताओं के लिए दिये जा रहे सुविधाओ को सुचारू रूप से बहाल करना है।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के अलावा प्रखंड के कई बीएलओ सहित वेलेंटियर लोग उपस्थित थे।





