पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गढ़वा।गढ़वा प्रखंड कार्यालय कक्ष में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में मुख्य रूप से PMEGP और PMFME के साथ महिला स्वयं सहायता समूह के रोजगार सृजन और ऋण उपलब्ध कराने के विषय में चर्चा की गयी। वहीं KCC ऋण उपलब्ध कराने, उद्योग विभाग से PMEGP और PMFME योजना से ऋण उपलब्ध कराने आदि की समीक्षा की गई। इसके तहत PMFME के लिए प्रत्येक बैंको को 2-2 आवेदन सृजन करने का निर्देश दिया गया।





बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक एसके रंजन,प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड उद्यमी समन्वयक आशीष कुमार सिंह के समेत प्रखंड अन्तर्गत सभी बैंको के शाखा प्रबन्धक आदि उपस्थित थे।