वरीय संवाददाता,रांची। श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि) दिल्ली शाखा रांची के संस्थापक एवं संरक्षक परमहंस डा.संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद जी महाराज के शिष्यों का होली मिलन कार्यक्रम रविवार 31 मार्च को होगा।





शुक्रवार को संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल की अध्यक्षता में विद्या देवी अग्रवाल के निवास स्थान शिवगंज हरमु रोड स्थित सत्संग भवन में संस्था के होली मिलन सह भजन संकीर्तन कार्यक्रम की रुप रेखा तैयार करने के लिए संस्था के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। होली का महान पर्व संस्था के द्वारा पीछले 38 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है।





होली मिलन कार्यक्रम एवं भजन संकीर्तन का आयोजन दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक फूल की होली, अबीर गुलाल की होली खेली जायेगी।





बैठक में संस्था के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी,अरविंद अग्रवाल,पवन पौदार,ओम प्रकाश सरावगी, विशाल जालान, बिष्णु सोनी,पुर्णमल सर्राफ , सज्जन पाडिया सहित अन्य उपस्थित थे।