प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने अधूरे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास को लेकर समीक्षा बैठक किया। बैठक में पंचायत सचिव के साथ-साथ स्वयंसेवक व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के कर्मी उपस्थित थे।





बैठक में कार्य में कोताही बरतने वाले स्वयंसेवकों को बीडीओ ने जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कार्य में अनियमितता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि निर्धारित 15 जून तक अधूरे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास पूर्ण नहीं किया गया तो वैसे पंचायत के स्वयंसेवकों को हटाने का प्रस्ताव जिला को भेज दिया जाएगा।जबकि वैसे लाभुक का आवास लींटल तक पूर्ण कर लिया गया है।वैसे लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि निर्गत करने का निर्देश दिया।





बीडीओ ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए अधूरे आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 19 को मुख्यमंत्री का आगमन है। वैसे स्थिति में 15 जून तक किसी भी स्थिति में सभी अधूरे आवास को पूर्ण कर लेना है। बैठक में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के प्रखंड समन्वयक फरहत नाजनी, पंचायत सचिव कमलेश कुमार वर्मा,दिगंबर पांडेय, स्वयंसेवक सहित अन्य उपस्थित थे।