जमशेदपुर।मानगो नगर निगम क्षेत्र के न्यू पुरुलिया रोड स्थित दुकान में मो. शमीम साइकिल रिपेयरिंग और पंचर बनाकर होने वाली आय से अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उक्त पथ विक्रेता ने कार्यालय में संपर्क कर प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत 10 हजार रुपए के लोन के लिए आवेदन फॉर्म जमा किया था।जिसके तहत आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उनका आवेदन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मानगो शाखा में भेजा गया।जहां से उन्हें पीएम स्व निधि योजना के तहत 10 हजार रुपए का ऋण प्राप्त हुआ। जिसके बाद इनके द्वारा 10 हजार रुपए का ऋण एक साल के अंदर बैंक में वापस करने पर पीएम स्वनिधि योजना के गाइड लाइन के अनुसार सेकंड ट्रेंस के तहत 20 हजार रुपए का लोन दिलाया जाएगा। साथ ही प्राप्त राशि से उन्होंने अपने व्यवसाय को और ज्यादा आगे बढ़ाते हुए रफ्तार दिया। जबकि उन्हें पीएम स्व निधि के तहत प्राप्त राशि से व्यवसाय शुरू करने में कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा।





वहीं कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने बताया कि 1500 से अधिक पथ विक्रेता को 10 हजार रुपए लोन का लाभ , 200 से अधिक पथ विक्रेताओं को पीएम स्व निधी योजना के सेकंड ट्रेंच के तहत लाभ दिया जा चुका है। जिसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग झारखंड सरकार से लक्ष्य दिया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया पीएम स्व निधि के तहत 10 हजार रुपए ऋण लेने वाले पथ विक्रेता जिनके द्वारा 1 साल के अंदर बैंक में राशि वापस किया गया है। वैसे लाभुकों को दूसरे साल 20 हजार एवं तीसरे साल 50 हजार रुपए ऋण देने का निर्देश है। इसके लिए पथ विक्रेता कार्यालय से संपर्क कर आवेदन भर सकते हैं। साथ ही सेकंड ट्रेंच के लिए 20 हजार रुपए ऋण प्राप्त करने के लिए पीएम स्व निधि योजना के तहत 10 हजार रुपए रुपए 1 साल के अंदर बैंक में जमा कर बैंक से एनओसी सर्टिफिकेट लेकर प्रज्ञा केंद्र या कार्यालय के माध्यम से अप्लाई भी कर सकते हैं।





मो. शमीम ने योजना का लाभ लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को इस योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया फर्स्ट ट्रेंच, सेकंड ट्रेंच के लिए बैंकों का सहयोग आवश्यक है। ताकि अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को लाभ दिलाया जा सके। लाभुकों को लोन लेने में परेशानी न हो, इसके लिए मानगो नगर निगम कार्यालय से स्मार्ट कार्ड भी दिया जाता है।