प्रतिनिधि,जामा। जामा प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शशिधर मिश्रा की अध्यक्षता में एएनएम एवं सहिया के साथ समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।





बैठक में एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, एचबीएनसी विजिट, एचबीवाईसी विजिट , परिवार नियोजन कार्यक्रम, हीमोग्लोबिन जांच, कालाजार , मलेरिया, टीबी, एवं अन्य कार्यक्रम का समीक्षा किया गया। इस मौके पर अनूप कुमार, पवन कुमार, सुसाना हांसदा, मेरी सोरेन, आदि मौजूद थे।