प्रतिनिधि, पत्थलगड़ा,चतरा। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां भगवती मंदिर के परिसर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल इकाई पत्थलगड्डा की बैठक मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार दांगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के कार्यक्रम प्रभारी बिंदेश्वर यादव ने कहा कि आगामी 15 मार्च को देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह का भद्रकाली मंदिर इटखोरी में भव्य कार्यक्रम तय हुआ है,जिसमें बूथ कमेटी के सदस्य गण अनिवार्य रूप से शामिल रहेंगे।
बैठक का संचालन महामंत्री विरोचण गिरी ने किया। जबकि आगामी 15 मार्च के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत में प्रभारी की नियुक्ति की गई है,जिसमें नावाडीह पंचायत से बासुदेव दांगी, बरवाडीह पंचायत से दिनेश्वर दांगी,सिंघानी पंचायत से तिलेश्वर राणा, नोनगांव पंचायत से विरोचन गिरी, मेराल पंचायत से जीतनारायण दांगी को नियुक्त किया गया है। लोगों को बताया गया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पत्थलगड्डा मंडल से अधिक से अधिक संख्या में जाने का निर्णय लिया गया है।
बैठक में प्रखंड के उपाध्यक्ष बासुदेव दांगी,दिनेश्वर दांगी,जीत नारायण दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा देवी,चंपा देवी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन यादव, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार साव ,पूर्व मंडल अध्यक्ष तीर्थनाथ दांगी, राधा गोपाल दांगी, मोहम्मद जमाल, सुरेश राम, चंद्रदेव दांगी , कृष्ण दांगी ,जागेश्वर साव ,जिला मंत्री मनीष कुमार सिंह ,जसवंत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।





