वाराणसी।पांच दिवसीय ज्योतिपर्व में शुभ-लाभ की कामना के साथ प्राचीन मां अन्नपूर्णा दरबार में छप्पन प्रकार के व्यंजनों के साथ अन्नकूट की झांकी सजाई गई है।कार्तिक माह के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा को कूटे हुए अन्न से बनाए गए 56 प्रकार के मिष्ठान-पकवान का भोग अर्पित करके झांकी सजाई गई है।अन्नपूर्णा मंदिर के गर्भगृह में लड्डुओं से मंदिर भी बनाया गया है।





अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकरपुरी ने बताया कि आरती के बाद भक्तों में भोग प्रसाद वितरित किया गया।खास बात यह है कि लड्डू,मगदल,बालूशाही,खुरमा,चंद्रकला,काजू बर्फी,काजू बिस्किट,बादाम बर्फी,अंजीर हलवा,बादामहलुवा,मूंग हलुआ, काजू नमकीन,पंचमेवा नमकीन सजाया गया है।इसके अलावा पांच प्रकार की दाल,सवा क्विंटल चावल, 16 प्रकार के पकौड़े, सहित छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भव्य सजावट देर रात की गयी।