प्रार्थना के माध्यम से ईश्वर के करीब आते हैं लोग : एनोस एक्का





जीइएल चर्च स्थापना सह संस्कार दिवस समारोह का आयोजन





प्रतिनिधि,सिमडेगा। कोलेबिरा प्रखंड के जीइएल चर्च लुडगी मंडली में स्थापना सह संस्कार दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर पादरी रेभ बटुवेल लुगुन के द्वारा विशेष प्रार्थना संपन्न कराया गया। इस आयोजन के लिए ईश्‍वर को धन्‍यवाद दिया। साथ ही लोगों को चर्च की पवित्रता को बनाए रखने की अपील की।





मौके पर पूर्व मंत्री एनोस एक्का एवं झापा युवा जिलाध्यक्ष सन्देश एक्का उपस्थित थे।लोगों को संबोधित करते हुए एनोस एक्का ने कहा आज का दिन बहुत ही पवित्र है,क्योंकि आज स्थापना सह संस्कार दिवस का आयोजन किया गया है। उन्‍होंने कहा कि गिरजाघर बनने से कलिसिया मजबूत होती है। साथ ही आसपास के लोगों को प्रार्थना करने में सहुलियत होगी। कहा कि आज का यह ऐतिहासिक क्षण प्रभु यीशु की कृपा से मिला है। ईश्वर की ओर से यह सुंदर सा स्थान प्रदान किया गया है। इस पवित्र जगह पर आकर ईश्वर की आराधना करें और उनका अशीष प्राप्त करें।





सन्देश एक्का ने कहा परमपिता परमेश्‍वर की कृपा सबों को नसीब नहीं होती है। ईश्वर उन्ही को यह सौभाग्य देते हैं, जो धर्म के प्रति सजग रहते हैं। कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा कर्म है।उन्‍होंने कहा कि ईश्‍वर के घर देर है पर अंधेर नहीं है। ईश्वर जो भी करते है, वह अच्छा ही करते है।





मौके पर प्रचारक एवं एम टेटे प्रचारक सुरेश टुड्डू,अंबाटोली प्रचारक दानियाल तोपनो,करमघाट प्रचारक नैमन हेमरोम,सचिव पीएस संमद कोषाध्यक्ष लॉरेंस जोजो सुड़ग जरिया , झापा के प्रखंड अध्यक्ष अनमोल टोपनो, सुनील जोजो सहित काफी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित थे।