प्रतिनिधि,जमशेदपुर। 74वें गणतंत्र दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर द्वारा साकची अमानत रोड क्वार्टर नंबर 5 स्थित कार्यालय प्रांगण में तिरंगा फहराया गया। इस दौरान अध्यक्ष संजीव भारद्वाज समेत सभी ने तिरंगा फहराकर संविधान को कायम रखने की शपथ भी ली।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष बी श्रीनिवास, कार्यकारी अध्यक्ष रवि झा, महासचिव श्याम झा, ललित दुबे, बीके ओझा, लाला जबीं, स्मिता कुमारी, गंगाधर पांडेय उर्फ मनमन पांडेय, अनवर शरीफ, विकास श्रीवास्तव, सुमित कुमार, निखिल सिन्हा, रघुवंश मणि सिंह तोमर, दीपा कुमारी, सुखबीर कौर बब्बू, गौतम मल्लिक, जितेंद्र कुमार, सरदार कुलविंदर सिंह, मनोज कुमार, राकेश सिंह, शशि भूषण, चंद्रशेखर, रवि शंकर, मनप्रीत सिंह, राहुल सिंह तोमर, अखिलेश श्रीवास्तव, डॉ मिथिलेश चौबे, ब्रजेश कुमार मिश्रा, धनंजय कुमार समेत काफी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।





