प्रतिनिधि,दुमका। 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए शनिवार को प्लस टू जिला स्कूल,दुमका के छात्र छात्रा एवं शिक्षकों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ0 सत्येन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में संकल्प लिया।संकल्प लेने के बाद छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ0 सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 दिसम्बर 2022 से 15 दिसम्बर 2022 तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता अति आवश्यक है। इस पुनीत कार्य मे अपना योगदान देकर छात्र छात्रा एवं शिक्षक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
डॉ0 सत्येन्द्र ने बताया कि सहिया दीदी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 01 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जा रही है। जरूरत के अनुसार छात्रा छात्रा स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दवा खाये, घर के अन्य सदस्यों को खिलाएं एवं आसपड़ोस के लोगों को भी आवश्यकता अनुसार दवा खाने के लिए प्रेरित करें। दवा कभी खाली पेट नही खाएं। डॉ0 सत्येन्द्र ने कहा कि शिक्षक समाज के प्रेरणास्रोत एवं छात्र छात्रा समाज में नवचेतना लाने वाले हैं, अतः सामाजिक जागरूकता लाने में इन तीनो की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।डॉ0 सत्येन्द्र ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए नारा देते हुए कहा कि हमारा संकल्प,फाइलेरिया मुक्त हो हमारा देश।
मौके पर उपस्थित पूर्व प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार झा ने कहा कि हम सभी देश के सजग प्रहरी हैं। गांव एवं शहर को रोग मुक्त बनाने में हमारी सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए। हम सभी फाइलेरिया दवा के सेवन करने के लिए स्वयं जागरूक होकर गाँव शहर के सभी व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
मौके पर पूर्व प्रभारी प्राचार्य दिलीप कुमार झा, इंटर संकाय प्रभारी मुदस्सर सुल्तान,शिक्षक महेन्द्रराज हंस, स्नेहलता मराण्डी, अमित कुमार पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह,राजीव कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिन्हा,प्रदीप कुमार, विजय कुमार दूबे, रूपेश कुमार झा,रंजीत लायक, गौरांग चटर्जी,अर्चना कुमारी, विद्यासुन्दर नंदी, प्रकाश कुमार घोष, रघुनंदन मण्डल,सुशीला किस्कू, रामप्रसाद यादव, शिवराम सिमोन टूडू ,तरन्नुम परवीन, इति कुमारी, जमाल नासिर,अंजू एलीना किस्कू, पार्थ प्रतिम कुंडू, हरेकृष्ण झा,सुचरिता मित्रा,सुबोध कुमार मंडल एवं आराधना कुमारी उपस्थित थे।





