पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।जिले में सीसीएल की संचालित मगध- आम्रपाली कोल परियोजना से अवैध कोयले का कारोबार फिर से पनपने लगा है।एक सप्ताह पूर्व से ही चर्चाओं में छाये इन संभावनाओं पर सिमरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गई गुप्त कार्रवाई में अवैध कोयला लदे एक ट्रक की जब्ती इन खबरों पर मुहर लगता दिख रहा है।
बताया जाता है कि अंतरराज्यीय वाहनों से कोयले की ढुलाई करने वाला गिरोह सक्रिय हैं।जब्त कोल वाहन ओआर 11 जे 5371 को जब्त किया गया,जिसमें 25.50 टन अवैध कोयला लदा हुआ मिला। सूत्रों की मानें तो काले कारोबारियों के गिरोह में शामिल कुछ सफेदपोशों के बदौलत ही कोयले के चोरी की घटना को कुछ दिनों से सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा रहा है।





