प्रतिनिधि, चाईबासा। सदर प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में कई मामले के अलावा मनरेगा योजना के अंतर्गत बन रहे बकरी शेड पर चर्चा की गई।कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य दीकु सवैंया ने कई अनियमितताओं को उजागर किया एवं 20सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति को लिखित शिकायत कर कहा कि, सदर प्रखंड अंतर्गत पांडा वीर पंचायत में मनरेगा योजना अंतर्गत बन रहे 20 बकरी शेड का निर्माण किया जाना था, इसमें से 10 अदद बकरी शेड का निर्माण राशि का भुगतान मार्च23 में ही निकाल लिया गया है। परंतु धरातल पर कोई कार्य नहीं हुआ। इस बाबत ग्रामीण मुंडा ने भी शिकायत की है।उच्च स्तरीय जांच कराकर राशि जप्त करने एवं उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है, साथ ही सभी पंचायतों में मनरेगा के अंतर्गत बन रहे बकरी शेड निर्माण कार्य में प्रगति लाई जाए और जहां कहीं भी एडवांस में भुगतान किया गया है।मनरेगा के अंतर्गत कोई अग्रिम राशि भुगतान का प्रावधान नहीं है और कार्य धरातल पर नहीं उतरा है।उन सभी राशि को जब्त कर उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही पश्चिमी सिंहभूम जिले के रजिस्टर्ड भेंडर से ही 15वें वित्त अंतर्गत पंचायतों का कार्य जल मीनार रिपेयरिंग योजना एवं मनरेगा के अंतर्गत चलने वाली योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर कराई जाए।





