बड़कागांव कांग्रेस कोर कमेटी की हुई बैठक,विधायक अंबा रही मौजूद





जयप्रकाश भाई पटेल को मिल रहा है अपार समर्थन:अंबा प्रसाद





प्रतिनिधि,बड़कागांव,हजारीबाग। बड़कागांव प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बड़कागांव झारखंड कॉलेज में कोर कमेटी की बैठक हुई। कांग्रेस कमेटी की बैठक में महागठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के नामांकन में प्रखंड क्षेत्र के सभी हिस्सों से शामिल होने को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे ने की।





विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि महागठबंधन समर्थित कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल को पूरा हजारीबाग लोकसभा में आपार जन समर्थन मिल रहा है।आने वाले दिनों में बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में धुआंधार प्रचार करने का कार्य किया जाएगा।गांव में डोर टू डोर प्रचार प्रसार होगा। वहीं इस दौरान दिन बुधवार को जयप्रकाश भाई पटेल के नामांकन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने पर सहमति बनी।





विधायक ने हर गांव और टोला से नामांकन में शामिल होने की अपील की। अंबा प्रसाद द्वारा इस दौरान लोकसभा चुनाव के मदेनजर प्रखंड में कोर कमेटी का गठन करते हुए कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारी दी गई।





मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, त्रिलोकी साव, कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह भोक्ता, फिरोजा बेगम,प्रेमचंद महतो, दिनेश प्रसाद, परमेश्वर महतो, लालू यादव, गिरधारी प्रजापति, सुरेश चौधरी, श्याम भार्गव, ननकू राम,शिवकुमार महतो, संजय कुमार,टुकन कुमार साव, चंद्रिका प्रसाद सहित कई लोग मौजूद रहे।