प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत दुकानदार 7 फरवरी से 9 फरवरी तक कुल 3 दिन हड़ताल पर रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी बड़कागांव पीडीएस दुकानदार रामेश्वर राम ने दी है ।उन्होंने कहा कि 7 से 9 फरवरी तक हम लोग हड़ताल में रहेंगे।
इस दौरान पीडीएस से संबंधित किसी तरह का कोई भी कार्य नहीं करेंगे। सरकार से हम लोग मानदेय की मांग कर रहे हैं सभी तरह का कमीशन बंद कर दिया गया है हम लोगों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। हम जन वितरण प्रणाली दुकानदार सरकार से ₹30000 मासिक मानदेय की मांग करते हैं। सरकार जल्द हम लोगों की मांग को नहीं मानती है तो आंदोलन की तिथि को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।





