प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के मुख्य चौक हजारीबाग रोड केरेडारी टंडवा रोड एवं बादम जाने वाली सड़क मार्ग इन दिनों सड़क जाम के नाम से विख्यात हो गई है। इन मार्गों पर राहगीर हर रोज हर पल सड़क जाम से लोग परेशान हैं। विगत 2 वर्षों से ग्रामीणों के द्वारा यह मांग की जा रही है कि आखिर कब सड़क जाम से राहत मिलेगी । कई बार सड़क जाम में इलाज के लिए हजारीबाग ले जा रहे एंबुलेंस भी फंसे हुए देखे जा रहे हैं।





सड़क जाम को लेकर समाजसेवी डॉक्टर बालेश्वर महतो ने कहा कि बार-बार हो रही सड़क जाम से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।सरकार इस पर ध्यान दें वही मनोज गुप्ता एवं बड़कागांव मध्य पंचायत पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने कहा कि सरकार को बाईपास रोड बनाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि बार-बार हो रही सड़क जाम से लोगों को निजात मिल सके।