प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव राणा समाज का बैठक ग्राम सोनपुरा राणा समाज भवन में किया गया,जिसकी अध्यक्षता राणा समाज के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा एवं संचालन प्रखंड सचिव संतोष राणा ने किया।
बैठक में किशोर राणा ने कहा समाज को एकत्रित करना अति आवश्यक है।इसके बाद ही समाज शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता होंगे। 9 अप्रैल दिन रविवार को ग्राम सोनपुरा के राणा समाज भवन प्रांगण में प्रखंड सम्मेलन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष विकास राणा उपस्थित होंगे। इनके अलावा विशिष्ट अतिथि में केंद्रीय उपाध्यक्ष यदु राणा, जिला अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राणा, जिला सचिव महावीर राणा, जिला कोषाध्यक्ष उमेश राणा, जिला सह सचिव नंदलाल राणा मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। वही बड़कागांव प्रखंड के विभिन्न गांवों से राणा समाज के महिला पुरुष से उपस्थित होने का अपील की गई है।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राणा समाज के प्रखंड अध्यक्ष किशोर राणा, प्रखंड सचिव संतोष राणा, जिला सह सचिव नंदलाल राणा, प्रखंड उपाध्यक्ष मुनेश्वर राणा, प्रखंड उपसचिव प्रदीप राणा , कमल राणा, नकुल राणा, परमेश्वर राणा ,कैलाश राणा, देव कुमार राणा ,लोकनाथ राणा, अनिल राणा, कुलदीप राणा के अलावे कई लोग उपस्थित थे।





