प्रतिनिधि,बड़कागांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने के लिए प्रसुति पहुंचते हैं और प्रखंड के सहिया दीदी इन प्रसूति महिलाओं को प्रसव के लिए प्रोत्साहित कर केंद्र लाती है। ताकि यहां संस्थागत प्रसव हो सके और जच्चा -बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।परंतु इन दिनों प्रसुति के परिजनों के द्वारा कई शिकायतें बताई जा रही है कि हॉस्पिटल में जैसा उचित देखभाल प्रसूति को होना चाहिए वैसा देखभाल नहीं किया जाता है।





प्रसूति कक्ष में लगा बेसिन मन को भिन- भिना देने वाली दृश्य मिल रहा है। बेसिन में पूर्ण रूप से गंदगी था। प्रसुति वार्ड में साफ सफाई की विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।क्योंकि ऐसी स्थिति में जच्चा एवं बच्चा को इंफेक्शन होने का खतरा अधिक बना रहता है और एक ही वार्ड में एक ही दिन कई प्रसुति का डिलिवरी किया जाता है। ऐसी स्थिति में साफ सफाई की सुधार की नितांत आवश्यकता है।





मौके पर ड्यूटी में तैनात नर्स ने बताया कि प्रसुति कक्ष में प्रस्तुतियों को जरुरी दवाई व इंजेक्शन देकर डिलिवरी करवाने के बाद निरंतर देखभाल करती रहती हूं ।प्रसुता के साथ आए परिजन बहुत घबराहट में रहते हैं पर हमलोग को पता है कब क्या दवाई देना है। हमलोग हॉस्पिटल में कितनों का सफल डिलिवरी करवा कर जच्चा बच्चा को स्वस्थ पूर्वक घर भेजें है। वहीं एक अन्य परिजन ने अपनी शिकायत में कहा कि सरकारी अस्पताल में भी प्रसव करवाने वाली नर्स द्वारा पैसे की मांग कि जाती है। यह कहकर कि आपका पेसेंट को नाॅर्मल डिलिवरी हुआ है मिठाई नहीं खिलायेंगें,लेकिन यह प्रश्न

उठता है कि जो गरीब पेशेंट है वो कहां से पैसे दे पाएंगे।