प्रतिनिधि, बरकट्ठा। कोडरमा लोकसभा से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह कोडरमा लोक सभा से बुधवार को मजदूर दिवस के मौके पर 1 मई को नामांकन को लेकर और बूथों की तैयारी की स्थिति पर चर्चा के लिए बरकट्ठा महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की बैठक बरकट्ठा बाजार के विवाह मंडप में संपन्न हुई। बैठक में भाकपा माले ,झामुमो, कांग्रेस ,राजद सीपीआई के नेतागण समेत कई सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।





बैठक के पूर्व बरकट्ठा बाजार रोड में महागठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कृषि उद्योग विभाग के सचिव सभापति शेख तैयब,मुखिया संघ के सचिव निजाम अंसारी,जेएमएम नेता वासुदेव महतो, आसीन खान,मुखिया अब्बास अंसारी और जिला सचिव पच्चू राणा ने संयुक्त रूप से किया‌।





बैठक को संबोधित करते हुए महागठबंधन के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के अमृतकाल का अमृत कोडरमा और बरकट्ठा की जनता को एक मजबूत और संघर्षील जनप्रतिनिधि के बिना मिल पाना असंभव है। अमृत काल का अमृत पर बड़े कारपोरेट कंपनियों का कब्जा कायम है। आम जनता के हिस्से सिर्फ महंगाई,बेकारी,भुखमरी पलायन का विषय ही है।झारखंड के राजनीति का बेदाग चेहरा ईमानदार नेतृत्व के लिए कोडरमा लोकसभा चुनाव में विनोद कुमार सिंह को अपना वोट देकर देश में जनपक्षीय राजनीति को मजबूत करें।





बैठक को विधानसभा के प्रभारी भुवनेश्वर केवट, प्रखंड सचिव शेर मोहम्मद,राजद नेता अस्मत अंसारी,विष्णु यादव, रामचंद्र यादव, हेमराज प्रसाद,मणिलाल चौधरी, विनोद पांडे, महेश पासवान,हीरालाल तुरी,नागेश्वर साव,मोहन साव,जानकी शर्मा,सुनील मोदी,मुन्ना लाल, सुरेंद्र राणा,सूजन बास्के, रामसहाय मांझी आदि नेताओं ने अपने विचार रखे।