प्रतिनिधि,बहरागोड़ा। बरसोल थाना प्रभारी रामदयाल उरांव ने शुक्रवार को जालसाजी के आरोपी चंदन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त चंदन कुमार सिंह को जमशेदपुर के बिष्टुपुर से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर बरसोल थाना लाने के बाद मेडिकल जांच कराने के बाद जे भेज दिया गया । अभियुक्त के खिलाफ थाना में कांड संख्या 28/22 में भादवि की धारा 406,407,0420,120 के तहत मामला दर्ज किया गया था ।





थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि अभियुक्त चंदन का घर बिहार के खगड़िया जिले वह बीते अगस्त महीने में ज्ञानती मल्टिसर्विसेज कंपनी से लाखों रुपए का कुछ सामान को लेकर डील हुई थी।उसी दौरान चंदन सिंह पैसे लेकर भाग निकला था जिसे बरसोल पुलिस लगातार ढूंढ रही थी। अभियुक्त को बिष्टुपुर में होने की खबर मिली थी अभियुक्त पुलिस की भनक लगते ही भागने की तैयारी कर रहा था उसी दौरान बरसोल पुलिस की टीम ने अभियुक्त को धर दबोचा।