प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बर्मामाइंस थाना अंतर्गत रघुवर नगर निवासी 31 वर्षीय शंकर मिश्रा ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के बाद परिजन उसे एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।,जिसके बाद शव को अस्पताल के शीतगृह में रखवा दिया गया।शनिवार पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक शंकर पेशे से 407 वाहन का चालक था। साथ ही वह गांजा का नशा करने का आदी भी था।





मामले में परिजनों ने बताया कि रघुवर नगर स्थित पंचवटी मंदिर गंजेड़ियो का अड्डा बन चुका है और दिनभर युवक वहां गांजा पीते हैं। वहीं से गांजा का सेवन कर शंकर घर आया और कमरे में सोने चला गया। घर वाले जब उसे खाना खाने के लिए जगाने गए तो देखा कि गमछा के सहारे वह एस्बेस्टस के पाइप से लटक रहा है। मृतक शंकर का पत्नी और बच्चे के अलावा एक बूढ़ी मां भी है। वह घर का इकलौता काम आने वाला था। उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर थाने में एक यूडी केस भी दर्ज किया है।