पूसू प्रतिनिधि, बहरोगोड़ा। बहरागोड़ा कालेज में शुक्रवार को ईएलसी के नोडल पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार चंचल ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मतदाता हस्ताक्षर का आयोजन किया गया साथ ही बीएड संकाय के विद्यार्थियों ने चित्रांकन तथा हस्तलिखित स्लोगन के माध्यम से चुनाव के इस महापर्व में शामिल होने के लिए लोगो से आह्वान किया। इस मौके पर ईएलसी के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि नए मतदाताओं को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। कालेज के विद्यार्थी देश का भविष्य होते हैं इसलिए उन्हें मतदान के लिए जागरूक होना अति आवश्यक है। मौके पर तिलेश्वर रविदास, राजेश समीर कश्यप, सुरेन्द्र कुमार मौर्य, डुमरेंद्र राजन, दिवाकर शर्मा, समेत कालेज के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।