प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बहरागोड़ा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच-18 स्थित समीर होटल के पास एक आरोपी को धर दबोचा। वहीं तलाशी में पुलिस ने उसके पास से एक देशी सिक्सर, फायर किया हुआ खोखा, मोबाइल और पल्सर मोटरसाइकिल संख्या जेएच 05 एयू - 2835 भी बरामद किया है।





मामले में पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि समीर होटल के पास बाइक में आर्म्स लेकर एक व्यक्ति घूम घूम कर लोगों को डरा रहा है। जिसके बाद ग्रामीण एसपी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। गिरफ्तार आरोपी कुणाल राउत बहरागोड़ा शिव मंदिर के पास का रहने वाला है।गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस को बताया कि वह खड़गपुर से हथियार लेकर आया था और जिससे वह लोगों को डराते चलता था। फिलहाल पुलिस ने थाने में गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर शुक्रवार उसे जेल भेज दिया है। छापेमारी दल में थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी, एसआई सत्येंद्र कुमार, आनंद पंडित, ओम शरण, आरक्षी 452 विजय शंकर यादव और 2636 राजकिशोर लोहरा शामिल थे।