जमशेदपुर। सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर टीम ने बागबेड़ा थाना अंतर्गत बाबाकुटी व प्रधानटोला और परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह में अवैध शराब बिक्री स्थलों में छापेमारी कर दो शराब विक्रेता को गिरफ्तार कर बुधवार जेल भेज दिया है। जिसमें परसुडीह कीताडीह निवासी मंजूर खान और बागबेड़ा बाबा कुटी का रहने वाला अविनाश कुमार शामिल है। जबकि टीम ने मौके से फरार तीन शराब विक्रेता के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया है। वहीं छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 150 लीटर महुआ शराब भी जब्त किया है।





