प्रतिनिधि,जमशेदपुर।बीते दिनों बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसमें

बागबेड़ा रामनगर बजरंगबली मंदिर के पास रहने वाला रवि तानसेय, हरहरगुट्टू एलबीएसएम कॉलेज रोड ईस्ट प्वाइंट स्कूल के पास रहने वाला गौतम महतो और कीताडीह ग्वाला पट्टी काली मंदिर के पास रहने वाला नितीश कुमार सिंह शामिल है। साथ ही पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ बटखरा और घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। जिसके बाद पुलिस ने बुधवार सभी को जेल भेज दिया।